अहिरौली बाजार/कुशीनगर ।हाटा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी बावन मे तहसील आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया।
जिसमे उपजिलाधिकारी हाटा ने उपस्थित लोगो की समस्याओ को गंभीरता से सुना और उसके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए।इस कार्यक्रम मे बिभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।इस कार्यक्रम मे उपजिलाधिकारी ने लोगो को तत्काल समाधान के बारे में बताया जिसमे खतौनी में नाम सुधार,वरासत,और आपसी समझौते के तहत विवादित भूमि की पैमाइश मुख्य बिंदुओ पर चर्चा की गई।ग्राम प्रधान ई० प्रवीण सिंह द्वारा लगातार चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए लोगो ने ग्राम प्रधान की कार्यो की सराहना की।चौपाल के बाद ग्राम सभा मे बन रहे पानी टंकी,अमृत सरोवर,खेल मैदान का उपजिलाधिकारी हाटा ने निरीक्षण किया।और उसकी सराहना की।ग्राम सभा मे संबंधित कोटे की दुकान से मिल रहे राशन से लोगो ने खुशी जाहिर की।
इस दौरान मौके पर लेखपाल संजय सिंह, महेंद्र सिंह, हरिनारायण सिंह, बिपिन सिंह के सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। गांव के श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत और भूमि…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…
हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…