अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम बेदूपार से एक घर में रखे बाक्स से नगदी की चोरी होने की खबर है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनिरुद्ध तिवारी पुत्र जोखू तिवारी निवासी बेदूपार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर के घर से बीते 5 फरवरी को दिन के बारह बजे अनिरुद्ध तिवारी की गैर मौजूदगी में अज्ञात चोर घर में घुस गया और बक्से में रखा पांच हजार रुपए नगदी की चोरी कर फरार हो गया। अनिरुद्ध तिवारी के अनुसार पैसा बैंक से लाकर बक्से में रखा गया था।
घटना के बाद पीड़ित अनिरूद्ध तिवारी ने बहुत छानबीन की उसके बाद 8 फरवरी दिन गुरुवार को स्थानीय थाने में पहुंचकर चोरी की घटना के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…