अहिरौली बाजार/ कुशीनगर । अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंदुरिया विशुनपुर में ईट भट्ठे के सामने गुरुवार की देर रात राम विलास कनौजिया की झोपड़ी में बीते रात आग लगने से उसमें रखा गैस सिलेंडर फट गया। जिससे झोपड़ी में आग लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सिंदुरिया विशुनपुर निवासी रामविलास गांव से थोड़ी दूर पर जानवरों को रहने के लिए एक घारी बनाए हुए हैं इसमें मच्छरों से बचने के लिए धुआं भी किया गया था। इसकी चिंगारी से आग की लपटे तेज़ हो उठी और झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया तथा उसमें रखा गैस सिलेंडर बड़ी तेज आवाज के साथ फट गया धमाका इतना तेज था कि सुनकर आसपास के गांव के लोग भी जुटे और जल्दी-जल्दी घारी में रखे जानवरों को बाहर निकाले। लेकिन तब तक आग से जानवर हल्का-फुल्का झुलस गए थे।गैस सिलेंडर फटने की घटना से गांव के लोग सहम गए थे। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…