News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: विज्ञान ने बदली दुनिया की तस्वीर, छात्रों ने प्रस्तुत किए आकर्षक मॉडल

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jan 11, 2025  |  5:07 PM

201 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: विज्ञान ने बदली दुनिया की तस्वीर, छात्रों ने प्रस्तुत किए आकर्षक मॉडल WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकासखंड के ग्राम लखिमा में स्थित बंशराज सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में आज विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विभिन्न प्रकार के मॉडल पार्क ,स्मार्ट सिटी ,विद्यालय भवन का मानचित्र ,हृदय ,पाचन तंत्र , लाल किला, वाटर मैनेजमेंट,ज्वालामुखी, रोबोट ,जेसीबी तथा अन्य विज्ञान से संबंधित मॉडल को प्रस्तुत किया जो आकर्षण का केंद्र बने रहे। कक्षा 6 से 12 तक के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया यह मॉडल सराहनीय रहा।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि गोविन्द मिश्र प्रधानाचार्य पंचायत इण्टर कालेज बोदरवार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज विज्ञान ने दुनिया की तस्वीर बदल दी है और शिक्षा तथा स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्र में अपने कार्य से दुनिया को एक नई दिशा देने का काम किया है। विज्ञान के द्वारा हम दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं और तकनीकी ज्ञान भी प्राप्तकर रहा है। विशिष्ट अतिथि प्रबंधक प्रतिनिधि बीके सिंह ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में और अधिक जानकारियां मिलेंगे और उन्हें इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा जो मॉडल साथ छात्राओं द्वारा बनाए गए हैं इसमें बढ़ चलकर अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

इस अवसर पर पंकज सिंह रमेश तिवारी धीरज सिंह , शाखा प्रबंधक सुधीर सिंह , शनि सिंह तथा विद्यालय के शिक्षक नागेश्वर सिंह, हरकेश बहादुर सिंह, महावीर प्रसाद , गावस्कर सिंह विजय गुप्ता दीपू सिंह सोनू साहनी सुनील सिंह जगदीश सिंह दिनेश कुमार,राजू सिंह अंशिका , खुशबू सहित छात्र छात्रा व अभिभावक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking