अहिरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनपद के सुकरौली विकासखंड के अहिरौली बाजार में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पल सोमवार को कोविड के टीके लगाए गए जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण टीकाकरण के लिए उमड़ पड़े।न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौली बाजार के परिसर में 400 लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया।इस दौरान भीषण गर्मी और उमस के बीच टीकाकरण के लिए लोग केंद्र पर पहुंचे तथा उन्हें लाइन से खड़ा करके टीकाकरण टीम ने टीका लगाना शुरू किया।वही लंगड़ी गांव में भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दो सौ से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।कप्तानगंज विकास खण्ड के ग्राम बरडीहा मे 350 लोगो को कोविशील्ड के टीके लगाए गए। सरकार द्वारा गांव गांव टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोगों को कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से बचाया जा सके।टीकाकरण केंद्रों पर नेटवर्क की भी समस्या बनी रही। अहिरौली बाजार केंद्र पर टीकाकरण के लिए सादिक अली, वार्ड ब्वाय विजय यादव,एल टी एएनएम सुमन,प्रियंका,कुसुम देवी,बरडीहा केंद्र पर एलटी दुर्गेश दिक्षित,ए एन एम शीतल गुप्ता, आरफा फिरदौस,नीतू मौर्या आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…