News Addaa WhatsApp Group

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का पुतला फुका 

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 11, 2024  |  5:43 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का पुतला फुका 
  • अ.भा. विद्यार्थी परिषद सरकार से एनटीए के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है
  • नीट यूजी की परीक्षा में व्याप्त अनियमिता के विरुद्ध कर रहें आंदोलन

कसया/कुशीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशीनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा विगत 05 मई को संपन्न हुए नीट  यूजी की परीक्षा में व्याप्त अनियमिता के विरुद्ध  सोमवार की शाम कों नगर कसया के गाँधी चौक पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का पुतला दहन किया गया l विद्यार्थी परिषद का कहना है कि  मेडिकल के क्षेत्र में सबसे बड़ी  परीक्षा में इस तरह से बड़े स्तर पर भूल होना यह दर्शाता है कि  किस तरह से  देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैl

आंदोलन का नेतृत्व कर रहें राजन मद्धेशिया ने बताया कि  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारणी  परिषद की बैठक सूरत में संपन्न हुआ   l  बैठक के बाद से  सूरत महानगर से शुरू हुआ यह आंदोलन पूरे देश में लगभग छः सौ  प्रशासनिक जिलों के जिला केंद्रों पर धरना और   पुतला दहन के माध्यम से किया जा रहा है l अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरकार से एनटीए के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग करती है और  देश के युवाओं की भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले  लोगों के विरुद्ध कड़ी से  कड़ी कार्यवाही की मांग करती हैl  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन होने के नाते विद्यार्थियों की  समस्याओं के लिए आगे भी बड़े- बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य होगीl  

प्रांतीय  कार्यकारिणी सदस्य अजय कुशवाहा ने बताया कि  आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे देश में सभी जिला केन्द्रो  पर ज्ञापन और पुतला दहन  के माध्यम से सरकार से मांग करता है कि इस अनियमित के लिए एनडीए के खिलाफ सीबीआई जांच होl इस दौरान मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री अमन,प्रांतीय  सहमंत्रीतनुज पाठक, जिला कार्यालय मंत्री शिवम, महाविद्यालय अध्यक्ष, नीतिश सिंह,अविनाश मद्धेशिया आदि उपस्थित रहेl 

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking