News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 29, 2022  |  8:27 PM

553 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत

मल्लूडीह/कुशीनगर। स्वतंत्रता के 75 वे वर्ष में अमृत महोत्सव के तहत हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

आजादी के इस महापर्व को जनपद में व्यापक रूप से मनाने की तैयारी के लिए शनिवार को भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें इस महाअभियान को सफल बनाने हेतु कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर हुई तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने बताया कि जिले में करीब एक लाख घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य लिया गया है। जिसके लिए जिले और मंडल स्तर पर तीन पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम के निमित्त जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर एक एक पदाधिकारी हर घर में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण कराएंगे। इस महाअभियान में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर की बैठकों का क्रम जारी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा 9 और 10 अगस्त को जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 11 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर भाजपा ने सफाई अभियान चलाएंगे। इसी दिन भाजपा नेता अपने क्षेत्र के किसी सम्मानित व्यक्ति के घर जाकर तिरंगा झंडा लगवाएंगे। इसके साथ ही गांव गांव प्रभात फेरी निकालने की तैयारी है। अंतिम तीन दिन यानी 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा झंडा फहराकर इस महाअभियान को ऐतिहासिक बनाना है। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र और कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग देने और सभी कार्यकर्ताओं को अभी से अपने अपने क्षेत्रों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का अपील किया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, जगदम्बा सिंह, अखिलेश मिश्र, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल मंटू, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, तमकुहीराज विधायक डॉ असीम राय, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, हाटा विधायक मोहन वर्मा, पडरौना नगर पालिका परिषद चेयरमैन विनय जायसवाल, ब्लाक प्रमुख पडरौना आशुतोष सिंह बहुगुणा,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव, मोतीचक संदीप सिंह, दुदही लल्लन गोंड, तमकुही गुड्डू राय, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय,राणा प्रताप राव, सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश राय, विजय कुमार शुक्ल, मनोज जायसवाल, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, बलिराम यादव, अतुल श्रीवास्तव, रामसागर कुशवाहा, बाबू नन्दन सिंह, सुषमा शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद , पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाही फैजान खां सहित सभी मण्डलों के अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी और विभागों व प्रकोष्ठों के जिला संयोजक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking