News Addaa WhatsApp Group Join करें

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं पशु पालक- डा0 ईशांत आनंद

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Sep 23, 2024  |  6:07 PM

193 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं पशु पालक- डा0 ईशांत आनंद WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर। सरकार द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के पशु पालकों को अपने गाँव अथवा आस पास के गाँव में रह रहे पशु मित्रों से मिल कर उठानी चाहिए अगर कही से कोई परेशानी उत्पन्न होती है तो पशु पालक सीधे तौर पर पशु चिकित्सालय से अपना संपर्क स्थापित कर सकते हैं I

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

सोमवार 23 सितंबर के दिन उक्त बातों को विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा भलुही में आयोजित पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य शिविर,मेले में राजकीय पशु चिकित्सालय बोदरवार के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 ईशांत आनंद ने कही I इन्होंने कहा कि पशु पालकों को अपने पशुओं के पालन पोषण को सुधारने की जरुरत है जब पशु पालकों द्वारा अपने पशुओं के सुधार की तरफ ध्यान दिया जाएगा तो पशु पालकों के आय में भी वृद्धि होने लगेगी I मेले में उपस्थित पशु पालकों को विभागीय योजनाओं के प्रति भी जागरुक किया गया तथा मेले में आए हुए बीमार पशुओं का ईलाज कर पशु पालकों में निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया I मेले का शुभारंभ भाजपा के बोदरवार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता द्वारा फीता काट कर किया गया I

इस अवसर पर एलइओ रामेश्वर सिंह, अनुचर राजीव पटेल, विनोद शर्मा, सुरेंद्र तिवारी, विशाल सिंह, देवानंद सिंह, बालकिशन, सुरेंद्र पटेल, राधेश्याम यादव, दीनानाथ यादव, गोपाल पटेल, नर्वदा मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद सहित ग्रामीण और पशु पालक उपस्थित रहे I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking