News Addaa WhatsApp Group Join करें

राजस्व व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बंद कराया गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 23, 2024  |  6:05 PM

128 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राजस्व व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बंद कराया गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय WhatsApp
Responsive image
  • बीईओ व नायब तहसीलदार ने की संयुक्त कार्यवाही
  • छात्रों का नामांकन नजदीक के विद्यालय में कराने का दिया निर्देश

कुशीनगर। खंड शिक्षा अधिकारी दुदही व नायब तहसीलदार दुदही की संयुक्त टीम ने विकास खंड नरहवा अचरज दुबे में एक गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय को बंद कराया। अधिकारीद्वय ने छात्रों का नामांकन नजदीक के सरकारी विद्यालय में कराने का निर्देश देते हुए विद्यालय संचालक को कड़ी चेतावनी भी दी।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

शिकायत मिलने पर बीएसए डा. राम जियावन मौर्य ने राजस्व प्रशासन व बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उक्त विद्यालय को बंद कराने हेतु पत्र लिखा था। एसडीएम विकास चंद द्वारा नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा व बीईओ डा. प्रभात चंद राय की टीम गठित करते हुए एमजीपीआई पैराडाइज स्कूल के नाम से चलाए जा रहे अमान्य विद्यालय बंद कराने का निर्देश दिया था। उक्त निर्देश के क्रम में सोमवार को पहुंचे अधिकारीद्वय संचालक से मान्यता संबंधी दस्तावेज मांगा।  असंतुष्ट अधिकारी द्वय ने तत्काल छात्रों की छुट्टी कराते हुए संचालक बिना मान्यता विद्यालय न चलाने की चेतावनी देते हुए छात्रों का नामांकन नजदीक के सरकारी विद्यालय में कराने का निर्देश दिया। बीईओ ने बताया कि पूर्व में जांच में यह विद्यालय केडीएस एकेडमी के नाम से संचालित पाया गया था। अब नाम बदलकर चलाया जा रहा है।

नायब तहसीलदार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में कार्यवाही की गई है। गैर कानूनी ढंग से अमान्य विद्यालय चला रहे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking