कसया/कुशीनगर । अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री अनुप्रिया पटेल 5 दिसम्बर को कुशीनगर जनपद में आएंगीऔर वे लीलावती देवी स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से जनसभा को सम्बोधित करेंगी। जनसभा की तैयारी के लिए रविवार को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामलखन पटेल व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल कुशीनगर पहुंचे। दोनों नेताओं ने जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
राज्य मंत्री रामलखन पटेल ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कुशीनगर महात्मा बुद्ध की महा परिनिर्वाण स्थली है। इस लिहाज से यह जनसभा और अहम है। यहां का संदेश पूरे प्रदेश में सुना जाएगा। सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए कार्य मे जुट जाएं। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल ने बौद्ध धर्म को अपनाया था। उन्ही5 के नक्श-ए-कदम पर पार्टी चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पटेल इस समय सर्व समाज की लोकप्रिय नेता बन चुकी हैं। उनको हर कोई सुनना व देखना चाहता है। लोग भारी संख्या में आएंगे। ऐसी व्यवस्था की जाए कि जनसभा में आने वालों को कोई परेशानी न हो।
बैठक मे कार्यक्रम की सफलता के लिए कई समितियां बनाई गईं। समितियों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे सिर्फ अपने कार्य पर फोकस करें। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद सिंह पटेल ने तथा संचालन देवरिया के जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने किया। इस अवसर पर रामनरेश पटेल, जिलामहासचिव बासिन्द्र सिंह जी , जिला उपाध्यक्ष अनुज तिवारी,श्रीकांत सिंह, संजीव सिंह शिबलु, पंकज पटेल, राकेश सिंह, प्रमोद मल्ल, बाशिंदर सिंह पटेल, राजन सिंह, राजदेव सिंह, व्यासमुनि गौड़, प्रमोद पांडेय, ओंकार सिंह, हरिकेश मौर्य, श्रीमती अंशू सिंह पटेल, लालजी कनौजिया, वीरेंद्र सिंह पटेल, गुड्डू पटेल आदि उपस्थित थे।
तुर्कपट्टी। पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के पास एक निर्जन जगह पर जुआ…
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार की भोर…
कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी व उत्तराखंड प्रदेश के…
बंगरा निवासी गुलाम का वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ…