कसया/कुशीनगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती समारोह शनिवार को बुद्ध पीजी कॉलेज के प्रांगण मे भारत -तिब्बत मंच व संस्कार भारती कुशीनगर के तत्वाधान मे विभिद्द सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संम्पन्न हुआ l भारत तिब्बत संवाद मंच व अटल जयंती समारोह मे संस्कार भारती और भारत तिब्बत मंच के कलाकारों ने संगीत, नृत्य और नाट्य मंचन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो का मन मोह लिया l पूर्व प्रधानमंत्री के जयंती पर विशेष रूप से इस कार्यक्रम को पेश कर भारत तिब्बत संवाद मंच मुख्य उद्देश्य दोनों देशो के बीच सामरिकता, बातचीत का संवाद व भौगोलिक, सांस्कृतिक सामंजस्य कायम रहे और दोनों देशो के बीच रिश्ते और मजबूत बने l

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे, विशिष्ट अतिथि कुचोक तेक्योग नामगयाल मोनेस्ट्री कुशीनगर रहे l कार्यक्रम के आयोजक विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी रहे l इस अवसर पर भंते महेन्द्र, डॉ. सीपी गुप्ता, डॉ. संजय सिंह, बार ऐसोशिएशन कसया के अध्यक्ष ओंकार नाथ पाण्डेय, नव निर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, ओमप्रकाश जायसवाल, अनिल त्रिपाठी, रजनीश तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या मे नगर प्रबुद्धजन और बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे l कार्यक्रम का संचालन राजु मद्धेशिया ने किया l
तुर्कपट्टी। पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के पास एक निर्जन जगह पर जुआ…
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार की भोर…
कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी व उत्तराखंड प्रदेश के…
बंगरा निवासी गुलाम का वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ…