News Addaa WhatsApp Group

बाइक की ठोकर से दस वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल, रेफर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 28, 2025  |  7:19 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बाइक की ठोकर से दस वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल, रेफर

रामकोला, कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत 10 वर्षीय छात्रा विद्यालय से घर जाते समय बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने छात्रा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गये। सुधार न होने पर सीएचसी रामकोला ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घिनहुआ गांव निवासी अंगद पासवान की पुत्री लक्की उम्र 10 बुधवार को बरवा बाजार स्थित लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में पढ़ने गयी थी। छुट्टी होने के बाद विद्यालय से लौटते समय मोटरसाइकिल की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए छात्रा को एक निजी अस्पताल में ले गये। हालत में सुधार न होने पर गुरुवार को सीएचसी रामकोला लेकर पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के डाक्टर ने छात्रा की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking