News Addaa WhatsApp Group Join करें

बैंक कैशियर हटाए जाने पर उपभोक्ताओं में उबाल, किया प्रदर्शन

सुनील नीलम

Reported By:

Apr 30, 2025  |  7:52 PM

90 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बैंक कैशियर हटाए जाने पर उपभोक्ताओं में उबाल, किया प्रदर्शन WhatsApp
  • यूपी बड़ौदा बैंक बरवाराजापाकड़ का मामला
  • सुविधाजनक सेवा देने वाले कर्मचारी का तबादला
  • विरोध में उपभोक्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

तुर्कपट्टी। बड़ौदा यूपी बैंक बरवाराजापाकड़ शाखा में कार्यरत कैशियर आकाश सिंघल के तबादले के खिलाफ उपभोक्ताओं में तीव्र आक्रोश फैल गया है। बुधवार को नाराज उपभोक्ताओं ने जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में बैंक परिसर के बाहर प्रदर्शन कर स्थानांतरण रद्द करने की मांग उठाई।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि आकाश सिंघल के कार्यकाल में बैंकिंग कार्य सहज और पारदर्शी रहा। उनकी सरलता और तत्पर सेवा ने उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव दिया था।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आकाश सिंघल के स्थान पर जिस कन्हैया प्रसाद गुप्ता की पुनः तैनाती हो रही है, उनका पूर्व कार्यकाल असंतोषजनक रहा है। ग्राहकों को व्यवहार में बेरुखी और कार्य में शिथिलता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा था, जिसे अब फिर झेलना पड़ेगा। प्रदर्शन के बाद उपभोक्ताओं ने शाखा प्रबंधक अबुल फजल सिद्दिकी और सहायक ऋण प्रबंधक राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्रीय प्रबंधक से तत्काल स्थानांतरण आदेश रद्द करने की मांग की गई है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इस दौरान पूर्व प्रधान रमाशंकर कुशवाहा, मनोज गुप्ता, रामायण यादव, रामनाथ गुप्ता, रजनीश राय, राजू जायसवाल, संजय राय, रामविलास प्रसाद, मनोज तिवारी, संजय मिश्र, उपेन्द्र आर्य, मेवालाल बरनवाल, राजकुमार गुप्ता, विनोद शर्मा, राजन कुशवाहा, राजू गुप्ता, राहुल खरवार, शोएब, बासदेव गुप्ता, संतोष तिवारी, गुड्डू गुप्ता, प्रभुनाथ पाल, डेबा प्रसाद, हरकेश खरवार, वकील अंसारी, पवन गुप्ता, मुनीब बरनवाल, नसरुल्लाह अंसारी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking