News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला सीएचसी में 2 मई को होगा नि:शुल्क कैंसर शिविर का आयोजन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 30, 2025  |  7:50 PM

212 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला सीएचसी में 2 मई को होगा नि:शुल्क कैंसर शिविर का आयोजन WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी- कुशीनगर के सहयोग से आगामी 2 मई 2025 दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक नि:शुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका, गोरखपुर द्वारा किया जाएगा। इस आशय की जानकारी संस्थान के सचिव उमेश कुमार सिंघानिया द्वारा दी गई।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

यह भी जानकारी दी गई कि शिविर में कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सी. पी. अवस्थी द्वारा समाज के दुर्दांत रोग कैंसर के विषय में जांच, प्रशिक्षण एवं इलाज के बारे में विस्तृत रूप में जानकारी दी जाएगी तथा रोगियों को नि:शुल्क दवाई भी वितरित की जाएगी। साथ ही अनुरोध किया गया कि आप सभी लोग शिविर में उपस्थित होकर निःशुल्क परामर्श, जाँच एवं प्रशिक्षण का भरपूर लाभ उठाएं। इस दौरान अजय श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव रसेन्दु फोगला मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking