News Addaa WhatsApp Group

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 19, 2026  |  6:57 PM

475 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तहसील निरीक्षण पर पहुंचे अपर आयुक्त (न्यायिक) गोरखपुर को बार संघ के अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर जमकर शिकायतें दर्ज कराईं।

आज की हॉट खबर- विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

तमकुहीराज तहसील पहुंचे अजय राय को बार संघ अध्यक्ष अशोक राय एवं मंत्री अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पत्रक सौंपते हुए तहसील के विभिन्न पटल पर अवैध धन वसूली, मनमानी कार्यशैली और भ्रष्टाचार के चरम स्तर पर होने का आरोप लगाया।अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर पर भी कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है। नामांतरण, दाखिल-खारिज एवं अन्य राजस्व मामलों में अनावश्यक आपत्तियां लगाकर वादकारियों को वर्षों तक परेशान किया जा रहा है। इसके साथ ही उपनिबंधक कार्यालय को तहसील से दूर बनाए जाने पर भी नाराजगी जताई गई, जिससे आम जनता और अधिवक्ताओं को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन लेने के बाद अपर आयुक्त अजय राय ने तहसील परिसर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों की फाइलों की गहन जांच की। कई मामले वर्षों से लंबित पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट निर्देश दिए कि नामांतरण मामलों में गैरजरूरी आपत्तियों को तत्काल हटाकर शीघ्र निस्तारण किया जाए। निरीक्षण के क्रम में संग्रह कार्यालय, मालखाना तथा कानूनगो कार्यालय की भी जांच की गई। अचानक हुए निरीक्षण से तहसील कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने मौके पर मौजूद फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप वादकारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपर आयुक्त ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि ज्ञापन में लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच कराई जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking