News Addaa WhatsApp Group

भुजौली: बोलेरो और बाइक में जोरदार टक्कर, सवार सवार युवक की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 14, 2025  |  4:17 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भुजौली: बोलेरो और बाइक में जोरदार टक्कर, सवार सवार युवक की मौत

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा -नेबुआ मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर भुजौली बाजार के स्वामी विवेकानंद विद्यालय के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि पत्नी गिरकर बदहवास हो गई। मौके पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन का पता लगाने में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

शुक्रवार की दोपहर खड्डा से आ रही बोलेरो ने एक बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक रूद्रापुर (बहेलिया) निवासी श्याम लाल भारती 20 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी कोटवां भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। जबकि बाइक पर साथ बैठी पत्नी बदहवास हो गई और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं घटना में पति की मौत हो जाने से पत्नी शव के पास बैठकर दहाड़े मारकर रो रही है।

सूचना मिलने पर घर वालों का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक की अभी एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…

आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking