News Addaa WhatsApp Group Join करें

बिहार बॉर्डर पर ‘बालू-मोरंग सिंडिकेट’ की कमर तोड़ने में जुटी पुलिस! एक्शन में कुशीनगर पुलिस—254 चालान, 92 वाहन सीज, 6 एफआईआर से अवैध कारोबारियों में हड़कंप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 2, 2026  |  6:42 PM

422 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहार बॉर्डर पर ‘बालू-मोरंग सिंडिकेट’ की कमर तोड़ने में जुटी पुलिस! एक्शन में कुशीनगर पुलिस—254 चालान, 92 वाहन सीज, 6 एफआईआर से अवैध कारोबारियों में हड़कंप

कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। बिहार सीमा से बालू-मोरंग की अवैध एंट्री से लेकर नदी किनारों पर होने वाले अवैध उत्खनन तक पुलिस की निगाहें टिकी हैं। लगातार चल रही चेकिंग और संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन-परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा खनन विभाग और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से सघन चेकिंग, नाकाबंदी और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। बिहार सीमा से जुड़े प्रमुख प्रवेश बिंदुओं के साथ ही हाईवे और संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध खनन/परिवहन में कुल 254 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 92 वाहनों को सीज कर दिया गया। इतना ही नहीं, अवैध गतिविधियों से जुड़े मामलों में 06 मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।

बताते चले कि बिहार से अवैध रूप से बालू-मोरंग आदि खनिजों की आवाजाही रोकने के लिए प्रमुख प्रवेश मार्गों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। वहीं नदी किनारों और खनन वाले संवेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस तथा संबंधित विभागों की टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का साफ संदेश है कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खेल में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान, वाहन सीज करने और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में नियमित नाकाबंदी, चेकिंग और संयुक्त अभियान जारी हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां अवैध खनन और परिवहन पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है, वहीं बालू-मोरंग के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में कार्रवाई का खौफ साफ दिखाई देने लगा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking