News Addaa WhatsApp Group Join करें

फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 2, 2026  |  4:31 PM

133 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
  • शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण समाधान प्राथमिकता

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी डा. सन्तराज सिंह बघेल ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। मूलरूप से प्रयागराज जिले के रहने वाले एसडीएम श्री सिंह ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

एसडीएम डा.संतराज ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस तथा जनसुनवाई के दौरान आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मौके से कराने का प्रयास किया जाएगा। फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर राजस्व अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर राजस्व वादों का मौके से निस्तारण कराया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking