हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ खनन विभाग ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की। हाटा कोतवाली क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान मोरंग-बालू और गिट्टी लदे छह ट्रकों पर करीब 4.50 लाख रुपये का चालान किया गया। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया।
खनन विभाग की लगातार कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।जिला खनन अधिकारी देशराज सिंह ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को विभाग की ओर से वाहनों की जांच की गई। बुधवार को की गई कार्रवाई में करीब 2 लाख 22 हजार रुपये तथा गुरुवार को करीब 2 लाख 28 हजार रुपये का चालान किया गया। दोनों दिनों की कार्रवाई को मिलाकर कुल छह ट्रकों पर करीब साढ़े चार लाख रुपये की कार्रवाई हुई है।बताया गया कि जांच के दौरान ट्रकों में लदी मोरंग-बालू और गिट्टी के परिवहन से संबंधित आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। इस दौरान कुछ वाहनों के पास एसटीपी (खनन परिवहन पास) उपलब्ध नहीं पाया गया। एसटीपी नहीं होने तथा आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने के आधार पर विभाग ने नियमानुसार चालान की कार्रवाई की।ट्रक चालकों के अनुसार अलग-अलग वाहनों पर उनकी स्थिति और उपलब्ध कागजात के आधार पर अलग-अलग धनराशि का चालान काटा गया। एक चालक ने बताया कि उसके वाहन पर करीब 57,250 रुपये का चालान किया गया है।
चालकों का कहना था कि यदि वैध एसटीपी और संबंधित कागजात उपलब्ध होते तो स्थिति अलग होती।कार्रवाई के बाद सभी छह ट्रकों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। जिला खनन अधिकारी देशराज सिंह ने कहा कि खनन सामग्री का परिवहन निर्धारित नियमों के तहत ही किया जाना चाहिए। वाहनों में खनन सामग्री के परिवहन से संबंधित वैध अभिलेख और एसटीपी होना आवश्यक है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
खनन विभाग की इस कार्रवाई से हाटा क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेज खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहन संचालकों में खलबली मची हुई है।विभाग ने संकेत दिया है कि नियमों के उल्लंघन के मामलों में जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…