कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बीमार जरूरत मंदो के लिये रक्तदान महादान हैl रक्त को हम किसी प्रयोगशाला में नही बना सकते बल्कि इसे केवल व्यक्ति के शरीर से ही प्राप्त कर सकते हैं। रक्तदान से एक तरफ जहाँ किसी जरूरतमंद की मदद होती है तो वहीं दूसरी तरफ रक्तदाता स्वयं भी हृदय रोग और अन्य कई बीमारियों से दूर रहता है। इसलिए हम सब को बढ़ चढ़ कर रक्दान जैसे पुनीत कार्य में सहभागिता करनी चाहिए। उक्त बातें तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह ने जिला रक्तकोष कुशीनगर में चल रहे रक्त की कमी को पूरा करने हेतु नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर श्रीरामजानकी मंदिर मठ कसया के परिसर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा। उद्घाटन के पश्चात तहसीलदार कसया ने रक्तदान भी किया।
इस दौरान कुल 53 व्यक्तियों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया जिसमें तहसीलदार सहित 27 व्यक्ति योग्य पाए गए और इन्होंने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले महादानियों में शरीर से दिव्यांग किंतु मन से मजबूत अभिशांक शर्मा, योगेंद्र गुप्त, हरिशंकर सिंह, अमन शर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, डा0 लाल बाबू सिंह, महादेव गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, विवेक कुमार द्विवेदी, उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, सुधांशु तिवारी, ममता कश्यप, मनीष राव, रविन्द्र गुप्ता, राकेश जायसवाल, शैलेन्द्र त्रिपाठी, डा0 संदीप विश्वकर्मा, अनुराग द्विवेदी, धनंजय यादव, अंशुमान त्रिपाठी, संजीव द्विवेदी, डॉ0 कृष्ण मोहन पाठक, पेशकार गोंड़, इन्द्र मिश्र, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र सम्मिलित रहे।
इस दौरान स्व0 मेजर ध्यानचंद व हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना के प्रबंधक मनोज शर्मा सारस्वत के जन्मदिन पर पौधरोपण भी किया गया।
रक्त संग्रह का कार्य गोरखपुर एवं कुशीनगर की संयुक्त टीम द्वारा किया गया।
तुर्कपट्टी। पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के पास एक निर्जन जगह पर जुआ…
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार की भोर…
कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी व उत्तराखंड प्रदेश के…
बंगरा निवासी गुलाम का वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ…