News Addaa WhatsApp Group

बोदरवार – मंसूरगंज मार्ग पर रेलिंग विहीन पुलिया से दुर्घटना का अंदेशा

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Dec 11, 2024  |  7:06 PM

85 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोदरवार – मंसूरगंज मार्ग पर रेलिंग विहीन पुलिया से दुर्घटना का अंदेशा

बोदरवार/कुशीनगर। बोदरवार – मंसूरगंज मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया को रेलिंग विहीन होने के कारण क्षेत्रीय लोगों के अंदर दुर्घटना की अंदेशा बलवती जा रही है I लोगों का कहना है कि संबंधित लोगों की उदासीनता से इस मार्ग पर मौजूद कई रेलिंग विहीन पुलिया कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है I

आज की हॉट खबर- “साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज...

ज्ञात हो, कि कप्तानगंज विकास खंड के बोदरवार – मंसूरगंज मुख्य मार्ग पर भलुही ईट भट्ठा से आगे बागीचे के पास दाएं मोड़ के पुलिया की एक तरफ का रेलिंग काफी दिनों से जहां टूट चुका है I वहीं मार्ग पर मझना नाले से आगे दाएं मोड़ पर स्थित पुलिया दोनों तरफ से रेलिंग विहीन है I इसी कड़ी में मार्ग पर आगे गंगराई ग्राम सभा से पहले बाएं मोड़ पर स्थित पुलिया भी रेलिंग विहीन होकर अवागमन के दौरान दुर्घटना को अंजाम देने के लिए खतरनाक दिख रही है I विगत कई वर्षों से रेलिंग विहीन इन पुलियों से साईकिल व वाइक सवार गिर कर चोटिल भी हुए हैं I इसके बावजूद भी संबंधित लोग उदासीन बने हुए हैं I इस मार्ग पर सर्वाधिक परेशानी साईकिल एवं मोटरसाइकिल चालकों को ही उठानी पड़ती है I अंधेरा होने पर आवागमन के दौरान आते – जाते समय सामने से आ रहे बड़े वाहनों की लाईट को पड़ने पर चालक को साफ दिखाई नहीं देता है I ऐसे में वाहनों से साईड लेते समय कभी भी रेलिंग विहीन पुलिया से नीचे गिर कर दुर्घटना का शिकार होने की संभावना लोगों के अंदर बनी हुई है I

जिस बात को लेकर बाबूलाल, रामदयाल निषाद, अम्बरीष पटेल, रामवकील सिंह,देवनरायन वैश्य, ज्योतिभान सिंह,आदि क्षेत्रीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर स्थित रेलिंग विहीन इन पुलियों को बनवाने की मांग की है I

संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…

तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking