News Addaa WhatsApp Group Join करें

चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक, पुलिस ने दबोचकर खोला राज तमकुहीराज थाना के माधोपुर बुजुर्ग के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 3, 2026  |  7:22 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक, पुलिस ने दबोचकर खोला राज तमकुहीराज थाना के माधोपुर बुजुर्ग के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो भैंस, एक पड़िया और घटना में प्रयुक्त पिकप वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग गांव के निवासी हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से पशु चोरी की घटनाओं में सक्रिय लोगों में हड़कंप मचा है।

आपके लिए और..- कुशीनगर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का...

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 02 सितंबर 2026 को कोतवाली पडरौना पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई की। पुलिस टीम ने सागर व्याहूत पुत्र रामसेवक गुप्ता और सूरज कुमार भारती पुत्र कन्हैया, दोनों निवासी माधोपुर बुजुर्ग, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की भैंस और एक पड़िया बरामद हुई। इसके अलावा पशुओं को चोरी कर ले जाने में इस्तेमाल की जा रही पिकअप संख्या UP57 CT 4229 को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पशुओं और वाहन की बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले में कोतवाली पडरौना में मु0अ0सं0 489/2026 के तहत धारा 303(2)/317(2)/317(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में खंगाला जा रहा पशु चोरी का नेटवर्क
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद पशु कहां से चोरी किए गए थे और इस वारदात में उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। साथ ही पुलिस पूर्व में हुई पशु चोरी की घटनाओं से भी आरोपियों का संबंध खंगाल रही है।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, चौकी प्रभारी सुभाष चौक उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल राकेश सिंह, कांस्टेबल रईश अहमद तथा कांस्टेबल विमलेन्दु सिंह शामिल रहे। पुलिस टीम की सक्रियता से चोरी के पशुओं की बरामदगी के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking