News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा, 9,139 चालान से 1.59 करोड़ का जुर्माना,अगस्त में इंटरसेप्टर ने पकड़ी ओवरस्पीड की रफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 3, 2026  |  7:19 PM

102 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा, 9,139 चालान से 1.59 करोड़ का जुर्माना,अगस्त में इंटरसेप्टर ने पकड़ी ओवरस्पीड की रफ्तार

कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त माह में ऐसा सघन अभियान चलाया कि हजारों वाहन चालक कार्रवाई की जद में आ गए। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान जिलेभर में कुल 9,139 वाहनों का चालान किया गया और 1 करोड़ 59 लाख 81 हजार 100 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

आपके लिए और..- कुशीनगर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का...

जानकारी रहे कि इंटरसेप्टर ने पकड़ी रफ्तार, 2,841 वाहन फंसे
यातायात पुलिस ने इंटरसेप्टर चारपहिया वाहन के माध्यम से ओवरस्पीड के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 2,841 वाहनों का चालान करते हुए 68 लाख 68 हजार रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। इनमें 633 हल्के वाहन और 2,208 भारी वाहन शामिल रहे।
ओवरस्पीड के खिलाफ हुई कार्रवाई ने साफ कर दिया कि सड़क पर निर्धारित गति सीमा की अनदेखी करना वाहन चालकों को भारी पड़ सकता है।

हेलमेट नहीं लगाया तो जेब हुई हल्की..!

यातायात पुलिस की कार्रवाई में हेलमेट नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक सबसे अधिक कार्रवाई की जद में आए। अगस्त में 3,677 चालान करते हुए 36 लाख 77 हजार रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। मदिरा सेवन के मामले में 109 चालान किए गए और 10 लाख 90 हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया गया।नो पार्किंग और मॉडिफाइड साइलेंसर पर भी सख्ती
गलत स्थान पर वाहन खड़ा करने वालों पर भी यातायात पुलिस की नजर रही। नो पार्किंग के 1,039 चालान करते हुए 6 लाख 19 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
इसके अलावा वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रही। ऐसे 27 वाहनों का चालान कर 2 लाख 70 हजार रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
एक महीने में 9 हजार से ज्यादा चालान
यातायात पुलिस के अनुसार अगस्त माह में उपरोक्त कार्रवाई के अलावा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में किए गए चालानों को मिलाकर कुल 9,139 चालान किए गए। इन सभी कार्रवाइयों में 1,59,81,100 रुपये यानी एक करोड़ उनसठ लाख इक्यासी हजार एक सौ रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

यातायात पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य महज चालान करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना है। पुलिस की लगातार सख्ती से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में खलबली है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking