News Addaa WhatsApp Group Join करें

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Sep 4, 2026  |  8:10 PM

99 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे के समीप दक्षिण दिशा में वाईक को पेड़ से टकराने के कारण एक युवक की मौत के साथ दो लोगों को घायल होने का मामला प्रकाश में आया है l सूचना पर पहुँची अहिरौली बाजार की पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुड़ गई l

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

ज्ञात हो ? कि 04 सितंबर शुक्रवार के दिन थाना कप्तानगंज कुशीनगर के ग्राम सभा अवरहीं कृतपूरा बड़ा टोला निवासी प्रमोद साहनी पुत्र गोरख साहनी व थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर अंतर्गत स्थित ग्राम सभा मोहनापुर निवासी विजय पुत्र गिरिजाशंकर साहनी और कुशीनगर अहिरौली बाजार के पटनी गाँव निवासी दरोगा साहनी पुत्र युधिष्ठिर साहनी एक ही वाईक पर तीनों लोग सवार होकर परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर पिपराइच की तरफ जा रहे थे l पकड़ी चौराहे के समीप दक्षिण दिशा में चालक को अपना संतुलन खोने से मुख्य मार्ग के किनारे स्थित पेड़ से वाईक टकरा गई और तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए l सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुँचे अहिरौली बाजार के एसआई अविनाश कुमार यादव द्वारा घायलों को सीएचसी पिपराइच पहुंचावाया गया l जहाँ पर चिकित्सकों ने दरोगा साहनी उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र युधिष्ठिर साहनी को मृत घोषित कर दिया गया l

और गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों प्राथमिक उपचार के पश्चात मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया l शव को अपने कब्जे में लेकर अहिरौली बाजार की पुलिस कार्यवाही में जुड़ गई l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking