News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रशिक्षण के तृतीय दिन कक्षा कक्षीय चुनौतियों पर हुई चर्चा

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 11, 2024  |  5:46 PM

185 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रशिक्षण के तृतीय दिन कक्षा कक्षीय चुनौतियों पर हुई चर्चा
  • बीईओ डा. प्रभात चंद राय के नेतृत्व में तृतीय चक्र में चल रहा सौ शिक्षकों का प्रशिक्षण
  • शिक्षकों के सर्वांगीण विकास एवं निरंतर क्षमतावर्द्धन को सुनिश्चित करना है उद्देश्य

दुदही । बीईओ डा. प्रभात चंद राय के नेतृत्व में दुदही बीआर सी चल रहे फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण के तृतीय चक्र के तृतीय दिन शिक्षकों को पढ़ने-लिखने व प्रभावी संवाद में निपुण करने, प्रोजेक्ट कार्य, प्रश्नोत्तरी, रोल प्ले, मौखिक-लिखित प्रस्तुतीकरण जैसी गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

आपके लिए और..- युवाओं के दम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव- अभय प्रताप...

एआरपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी विद्यालयों में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से छात्रों के लिए फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम में शिक्षकों के सर्वांगीण विकास एवं निरंतर क्षमतावर्द्धन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हर विद्यार्थी को बुनियादी संख्या व भाषा का ज्ञान दिया जाएगा।

संदर्भदाता एआरपी रामेश्वर प्रसाद यादव, देवेन्द्र कुमार पांडेय, विनोद प्रसाद, राजेश प्रसाद आदि ने जोड़ की अवधारणा से संबंधित कक्षा-कक्षीय चुनौतियों पर चर्चा करते हुए अकादमिक वर्ष 2023-24 की पुनरावृत्ति तथा अकादमिक वर्ष 2024-25 की संरचना को समझाते हुए गणित की शिक्षक संदर्शिका की समग्र समझ, कार्यपुस्तिका और उसके उपयोग को समझने, शिक्षक संदर्शिका और कार्यपुस्तिका में दिए अलग-अलग ट्रैकर का अवलोकन करने के लिए प्रशिक्षित किया।

इस दौरान ईश्वरचन्द गुप्त, सन्तोष कुमार यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, अजय तिवारी, कमलेश यादव, बादल सोनकर, सत्यप्र‌काश, रामायण प्रसाद कुशवाहा, हेमंत गुप्ता आदि शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर
कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर

बोदरवार, कुशीनगर :- हिंदी साहित्य में अच्छा योगदान देने वाले तथा अपनी रचनाओं से…

युवाओं के दम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव- अभय प्रताप राव
युवाओं के दम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव- अभय प्रताप राव

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज के मैदान में आगामी 18…

गैंडे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत
गैंडे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत

बंधे के समीप खेत में दिखा विशालकाय गैंडा वन विभाग ने पदचिह्नों की जांच…

धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक बरामद
धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक बरामद

हाटा कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking