News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: खेल से होता है व्यक्तित्व का विकास- रविन्द्र सिंह

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 11, 2024  |  5:54 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: खेल से होता है व्यक्तित्व का विकास- रविन्द्र सिंह

खड्डा/कुशीनगर। खेल से ही व्यक्तित्व का विकास होता है, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है आवश्यकता है उन्हें उचित मंच देने की।

आज की हॉट खबर- सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध...

उक्त बातें बुधवार को राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज भुजवली प्रमुख में आयोजित जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने कहा। विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निशाद ने कहा कि आज भारत में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ी है और इसमें माध्यमिक विद्यालयों की महती भूमिका है। बतौर अध्यक्ष प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि एकल खेल में अगर थोड़ी सी जागरुकता आ जायें तो तस्वीर बदल सकता है।इसके पूर्व आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य डा. देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में भारोत्तोलन के माध्यम से तमाम बच्चों ने एक नयी उंचाई को प्राप्त किया है ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोविंद मिश्र, उमेश उपाध्याय, रामायण प्रसाद गुप्त, पुण्डरीक मिश्र, प्रमोद ओझा, सुर्य प्रकाश सिंह, अवधेश कुमार पाण्डेय, साधुशरण पांडेय, अश्विनी कुमार पाण्डेय, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. गोरख राय, राजीव कुमार मल्ल सहित तमाम प्रधानाचार्यगण उपस्थित रहें। प्रतियोगिता में 69 किलो भार वर्ग में राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज का आलोक गोड़ प्रथम स्थान सत्यम सिंह द्वितीय तथा कृषक इन्टरमीडिएट कालेज मल्लूडीह के अकरम तृतीय स्थान पर रहे। 62 किलो में चन्द्रशेखर राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज प्रथम तथा मनीष कुमार मल्लूडीह तृतीय स्थान पर रहे। 55 किलो भार वर्ग में विकास यादव प्रथम तथा आदित्य यादव दि्तीय स्थान पर रहे। बालिकाओं में 62 किलो में नसीदा प्रथम, 48 किलो में मनीषा गोड़ प्रथम जूनियर में प्रिया प्रथम रही।इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक गिरिजेश मल्ल, संजय कुमार गौतम, आकाश कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन संजय कुमार पाण्डेय ने किया।

संबंधित खबरें
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…

सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…

तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम
तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम

कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिवसरया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की…

खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking