News Addaa WhatsApp Group Join करें

डा0 डी0 के0 आइएपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में फेलोशिप आइएपी सम्मान से हुए सम्मानित

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 12, 2025  |  8:21 PM

208 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डा0 डी0 के0 आइएपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में फेलोशिप आइएपी सम्मान से हुए सम्मानित

रामकोला, कुशीनगर। भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी के हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में गोरखपुर के बाल रोग विशेषज्ञ डा0 डी0 के0 सिंह को फेलोशिप आइएपी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आइ ए पी के माध्यम से पूरे भारतवर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य एवं अकादमिक कार्यों के आधार पर दिया जाता है।

आपके लिए और..- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

इस खबर की जानकारी होने पर रामकोला के डा0 ए0 यस0 मिश्रा, शिक्षक विजय कुमार गुप्त, डा0 इन्द्रजीत गोविंद राव, शिक्षक उमेश मल्ल,पत्रकार राम बिहारी राव, मोहन राव, नन्हें सिंह के अलावा उनके गृह क्षेत्र रामकोला ब्लॉक के कुसम्हां‌ के लोगों सहित उनके तमाम शुभेच्छुओं ने खुशी का इजहार करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है।

विदित हो कि यह सम्मान गोरखपुर मंडल, बस्ती मंडल एवं आजमगढ़ मंडल में इसके पहले सिर्फ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ के0 पी0 कुशवाहा को मिला था। वर्ष 2023 और 2024 में डॉ डी0 के0 सिंह भारतीय बाल्य रोग अकादमी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के लिए चयनित होकर गोरखपुर अकादमी आफ पिडियाटिकस का सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया था।

डा0 डी0 के0 ने बताया कि यह सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष नागपुर के डॉ वसन्त खलातकर तथा बेंगलुरु के पूर्व अध्यक्ष डॉ वासवराजा और गुजरात के राष्ट्रीय सचिव डॉ योगेश पारीख द्वारा दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष
रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष

मथौली बाजार कुशीनगर , समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत विकास खण्ड मोतीचक…

कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर
कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर

बोदरवार, कुशीनगर :- हिंदी साहित्य में अच्छा योगदान देने वाले तथा अपनी रचनाओं से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking