News Addaa WhatsApp Group Join करें

अन्तर्राजीय बालीबाल प्रतियोगिता….स्टेडियम गोरखपुर व हास्टल देवरिया ने अपने मैच जीते

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 12, 2025  |  8:19 PM

112 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अन्तर्राजीय बालीबाल प्रतियोगिता….स्टेडियम गोरखपुर व हास्टल देवरिया ने अपने मैच जीते WhatsApp

तुर्कपट्टी। विकासखंड तमकुही राज क्षेत्र के बसडीला पाण्डेय में राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ समाजसेवी सन्तोष तिवारी ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया।प्रथम दिन हुए रोमांचक मुकाबलों में गोरखपुर व देवरिया ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सन्तोष तिवारी ने उपस्थित खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन एक-दूसरे के बीच अपनत्व बढ़ाने का सशक्त माध्यम होते हैं।ग्रामीण स्तर से लेकर विश्व स्तर तक होने वाले इस लोकप्रिय खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर देश का सम्मान बढ़ाया है।जिला पंचायत सदस्य अमरेश यादव ने कहा कि इस खेल से शारीरिक दृढ़ता के साथ मानसिक दृढ़ता को भी मजबूत करता है।दोनों ने इतने भव्य प्रतियोगिता के आयोजक डा0 सत्येन्द्र पाण्डेय सहित उनके सहयोगियों की भी प्रशंसा की।आज मैच के शुभारम्भ में स्टेडियम गोरखपुर ने आजाद क्लब बतरौली को लगातार दो सेटों तथा हास्टल देवरिया ने स्टेडियम गोरखपुर को दो सेटों में तथा देवरिया ने भी बतरौली बाजार को दो सेटों में पराजित किया।इस अवसर पर काफी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।

इस दौरान बसन्त पटेल,पवन सिंह, नर्वदा राय, प्रमोद पाण्डेय,रामेश्वर यादव, चन्द्रशेखर यादव, समशाद अंसारी, अत्रिमुनि मिश्रा, गुड्डू शर्मा,रोहित गोंड़,राणाप्रताप,वीरेन्द्र सिंह, सूबेदार अंसारी, विनोद गोंड़, सुनील दूबे व चतुर्भुज सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।कमेंटरी महेन्द्र शर्मा व विनय यादव ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking