रामकोला, कुशीनगर। भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी के हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में गोरखपुर के बाल रोग विशेषज्ञ डा0 डी0 के0 सिंह को फेलोशिप आइएपी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आइ ए पी के माध्यम से पूरे भारतवर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य एवं अकादमिक कार्यों के आधार पर दिया जाता है।
इस खबर की जानकारी होने पर रामकोला के डा0 ए0 यस0 मिश्रा, शिक्षक विजय कुमार गुप्त, डा0 इन्द्रजीत गोविंद राव, शिक्षक उमेश मल्ल,पत्रकार राम बिहारी राव, मोहन राव, नन्हें सिंह के अलावा उनके गृह क्षेत्र रामकोला ब्लॉक के कुसम्हां के लोगों सहित उनके तमाम शुभेच्छुओं ने खुशी का इजहार करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है।
विदित हो कि यह सम्मान गोरखपुर मंडल, बस्ती मंडल एवं आजमगढ़ मंडल में इसके पहले सिर्फ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ के0 पी0 कुशवाहा को मिला था। वर्ष 2023 और 2024 में डॉ डी0 के0 सिंह भारतीय बाल्य रोग अकादमी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के लिए चयनित होकर गोरखपुर अकादमी आफ पिडियाटिकस का सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया था।
डा0 डी0 के0 ने बताया कि यह सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष नागपुर के डॉ वसन्त खलातकर तथा बेंगलुरु के पूर्व अध्यक्ष डॉ वासवराजा और गुजरात के राष्ट्रीय सचिव डॉ योगेश पारीख द्वारा दिया गया।
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…