Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए एक सजग प्रहरी के रूप में हमेशा खड़ा रहूँगा :अरुण सिंह

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Oct 12, 2024, 8:21 PM IST • अब तक 178 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • सूचना का अधिकार समाज के दबे कुचले लोगो के लिए एक मजबूत हथियार :मनोज कुमार राव
  • सूचना का अधिकार ऐसोसिएशन ने मनाया सुचना अधिकार अधिनियम का 19 वां स्थापना दिवस 

कसया/कुशीनगर । सूचना का अधिकार ऐसोसिएशन के जिला कुशीनगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रविंद्र नगर स्थित जिला मुख्यालय पर सुचना का अधिकार अधिनियम का 19 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया l

इस दौरान कार्यकर्ताओ ने शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं रविन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और एक दूसरे मिठाईया खिलाकर खुशियाँ मनाई l इस अवसर पर ऐसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष गोरखपुर मंडल अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जिले से लेकर मंडल व मंडल से लेकर प्रदेश तक सूचना का अधिकार कार्यकर्ताओं की सम्मान के लिए मैं एक सजग प्रहरी के रूप में हमेशा इनके सम्मुख खड़ा रहूँगा l कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए कभी भी पीछे नहीं हटूँगा l कार्यकर्ता का सम्मान मेरा सम्मान हैं l कार्यक्रम का संचालन कर रहें कार्यकर्ता मनोज कुमार राव ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 समाज के दबे कुचले लोगो के लिए एक मजबूत हथियार हैं l उन्होंने कहा कि भारत का प्रत्येक नागरिक इसका प्रयोग कर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर अपने अधिकारों की मांग कर सकता हैं l कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला प्रतिनिधि के रूप में गीता सिंह राजपूत ने कही कि संगठन में महिलाओ की भागीदारी की बात हों या उनकी जरूरत पड़ी तो सम्पूर्ण महिला समाज की ओर से उनको साथ लेकर चलने या संगठन की मजबूती के लिए हमेशा तैयार रहूंगी l इस दौरान कार्यक्रम को देवरिया जनपद के तहसील सदर अध्यक्ष धर्मराज यादव, पत्रकार इमामुद्दीन आदि ने भी अपने अपने विचार रखें l

Advertisement

इस अवसर पर डा.फखरे आलम मंडल उपाध्यक्ष गोरखपुर,अकबर अली जिलाउपाध्यक्ष, रामप्रताप सिंह जिला महासचिव, आलोक उपाध्याय जिला मिडिया प्रभारी,डा. मुरारी लाल श्रीवास्तव,विजय बहादुर कुशवाहा, संजय कुशवाहा, शम्भू यादव आदि सहित कॉफी संख्या में ऐसोसिएशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें l

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi