News Addaa WhatsApp Group Join करें

डीजे पर गाने के विवाद में बहा खून, चार गिरफ्तार व एक बाल अपचारी दबोचा गया

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 24, 2026  |  3:47 PM

1,117 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डीजे पर गाने के विवाद में बहा खून, चार गिरफ्तार व एक बाल अपचारी दबोचा गया WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने और पुराने विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 22 जून 2026 की रात थाना क्षेत्र के तमकुही रोड स्थित वार्ड नंबर-2 अंबेडकरनगर में एक शादी समारोह चल रहा था। द्वारपूजा की रस्म के दौरान डीजे पर गाना बज रहा था और बाराती व घराती नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि यह विवाद 19 जून को तिलक समारोह में हुए पुराने झगड़े की रंजिश से भी जुड़ा हुआ था।
मृतक सुजीत चौहान अपने रिश्तेदारों के साथ समारोह में शामिल होने आया था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राहुल गौड़ और उसके साथियों ने सुजीत चौहान को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी पक्ष के लोगों ने सुजीत को पकड़ लिया, जबकि मुख्य आरोपी राहुल गौड़ ने पुरानी रंजिश का बदला लेने की बात कहते हुए धारदार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुजीत मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना सेवरही में मुकदमा संख्या 148/2026 धारा 191(2), 191(3), 103(1) व 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सेवरही पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिन्न बाबा घाट टोला रोड तिराहे के पास से मुख्य आरोपी राहुल गौड़ समेत चार अभियुक्तों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल गौड़, गोलू रौनियार, ज्योति चौहान उर्फ अजीत चौहान, दिनेश कुमार उर्फ धनंजय चौहान तथा एक बाल अपचारी शामिल है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि शादी की खुशियां पुराने विवाद और डीजे पर गाना बजाने की तकरार के चलते मातम में बदल गईं। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा सेवरही उपनिरीक्षक अनिल शर्मा, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव एवं कांस्टेबल अमित सिंह शामिल रहे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking