News Addaa WhatsApp Group Join करें

वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 24, 2026  |  5:04 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग) WhatsApp
Responsive image
  • तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को उप्र अनुसूचित जाति आयोग लखनऊ के सदस्य मिठाई लाल की अध्यक्षता में तहसील सभागार में बैठक आयोजित की गई, आयोग के सदस्य ने अनुसूचित जाति के लोगों को हर संभव सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने एवं उत्पीड़न की घटनाओं को तत्काल संज्ञान में लेने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

बुधवार को अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार गौर , नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार एवं पुलिस विभाग की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की। उन्होंने महिला कल्याण, अनुसूचित जाति के लोगों को पात्रता के आधार पर पट्टा एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने, पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा, वंचितो के उत्पीड़न की घटनाओं के रोकथाम के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अनुसूचित जाति की महिलाओं को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने और उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त करने को कहा।

वृद्धा, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री विवाह अनुदान योजना से सभी पात्र वंचितों को लाभ देने को निर्देशित किया ‌ इस दौरान कानूनगो अजीत कुमार, लेखपाल बृज नारारायन सिंह, अभिमन्यु मिश्रा, संजय गुप्ता, विभव शर्मा सहित तहसील स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी गण एवं स्थानीय थाने की पुलिस मौजूद रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking