सुकरौली/कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र केअंतर्गत पड़री ग्राम सभा में एक ईंट-भट्ठे के पास झाड़ियों से एक युवक का कंकालनुमा शव मिलने से चर्चाओ का बाजार गर्म है।मृतक की पहचान योगेश कुमार पुत्र रामप्यारे(उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई।मृतक युवक बीते 17 जून से घर से लापता था।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को भट्ठे के समीप झाड़ियों से दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। स्थानीय लोगों ने जब झाड़ियों के भीतर देखा तो वहां मानव शरीर के अवशेष और हड्डियां पड़ी मिलीं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे, तितला चौकी प्रभारी धीरज कुमार वर्मा तथा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया । साथ ही मृतक की हड्डियों, कपड़ों और अन्य अवशेषों को फोरेंसिक टीम को सौंपकर पोस्टमार्टम एवं अन्य आवश्यक जांच के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, मृतक बीते 17 जून से घर से लापता था। जिसकी तलाश के लिए काफी प्रयास किए गए थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
सूचना के आधार पर मृतक योगेश के पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि योगेश मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का भरण पोषण करता था जबकि चार वर्ष पूर्व उसकी पत्नी का भी निधन हो गया था।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…