News Addaa WhatsApp Group Join करें

दीन- दुखियों की सेवा सबसे बड़ा धर्म-विधायक सुरेन्द्र

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 16, 2025  |  6:48 PM

117 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दीन- दुखियों की सेवा सबसे बड़ा धर्म-विधायक सुरेन्द्र WhatsApp

तुर्कपट्टी।विकासखण्ड तमकुही के ग्रामसभा बरवा सुकदेव में वृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय द्वारा आयोजित सहभोज व कम्बल वितरण के अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए फाजिलनगर के विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज में अत्यन्त दीनता का जीवन व्यतीत करने वाले गरीब,विपन्न व असहायों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है।

आपके लिए और..- चोरी के पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, पिकअप समेत...

विदित हो कि प्रति वर्ष की भाँति इस बार भी भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने अपने ग्रामसभा में सहभोज व कम्बल वितरण का आयोजन किया था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि जबतक समाज के सबसे गरीब और जरूरतमंद तबके के चेहरे पर मुस्कान नहीं आयेगी तबतक हमारे देश में खुशहाली नहीं आयेगी।विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार,डा0 सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय, विद्याधरओझा,लल्लन कुशवाहा व सुनील तिवारी आदि ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए लोगों को सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने कहा कि इस तरह का समाजिक कार्य प्रत्येक ग्रामसभा के सक्षम लोगों द्वारा किया जाना चाहिये।कार्यक्रम के आयोजक भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुनीत कार्य आपके आशीर्वाद से ही सम्भव हो पाता है।इस अवसर पर श्री राय द्वारा मौके पर मौजूद गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ ही लगभग तीन सौ गरीबों में कम्बल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बृजेश राय, सन्तोष राय,अखिलेश शुक्ला,बिग्गू यादव,सन्त राय,प्रमोद राय,कुशवाहा,रामआधार चौहान सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अनिल निर्मल ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी के पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, पिकअप समेत एक गिरफ्तार
चोरी के पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, पिकअप समेत एक गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की पांच बोटा सागौन की…

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व पंजीयन शिविर आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व पंजीयन शिविर आयोजित

हाटा कुशीनगर । श्रम विभाग, कुशीनगर द्वारा शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…

अथरहा में जनसमस्याओं को जानने गांवों में भ्रमण किया युवा नेता अभय प्रताप राव,बधवाई राखी
अथरहा में जनसमस्याओं को जानने गांवों में भ्रमण किया युवा नेता अभय प्रताप राव,बधवाई राखी

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया तहसील स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक, दिया सख्त निर्देश
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया तहसील स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक, दिया सख्त निर्देश

हाटा कुशीनगर शुक्रवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking