Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक
Advertisement

हाटा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यशाला एवं व्याख्यानमाला

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jun 20, 2024, 5:53 PM IST • अब तक 55 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • शताब्दी वर्ष का षष्ठम आयोजन

हाटा/कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में दो दिवसीय योग कार्यशाला एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए प्रबंध समिति के मंत्री महामहोपाध्याय आचार्य गंगेश्वर पाण्डेय ने बताया कि यह सुखद संयोग है कि वर्ष 2024 विद्यालय के स्थापना का शताब्दी वर्ष है। प्रत्येक महीने में शताब्दी वर्ष पर आधारित एक आयोजन किया जा रहा है 21जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महाविद्यालय के सभागार में योग कार्यशाला आयोजित किया गया है जबकि द्वितीय दिवस 22जून को योग पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया है ।

Advertisement

श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नयी दिल्ली एवं श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित व्याख्यानमाला में मुख अतिथि कुलपति श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नयी दिल्ली प्रो मुरलीमनोहर पाठक, अध्यक्ष द्वारकाधीश संस्कृत एकेडमी गुजरात के पूर्व निदेशक प्रो जयप्रकाश नारायण द्विवेदी, सारस्वत अतिथि जे एन यू नयी दिल्ली के संस्कृत विभाग के प्रो संतोष कुमार शुक्ल होंगे जबकि योग आधारित मुख्य वक्तव्य के लिए योगाचार्य अभिषेक मिश्र मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।श्री पाण्डेय ने बताया कि मुख्य अतिथि कुलपति प्रो पाठक का उद्बोधन आनलाइन होगा। योग प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है अपने भी करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

योग कार्यशाला में उपस्थित होकर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। वार्ता के दौरान प्रबंधक अग्निवेश मणि, प्राचार्य डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी, मोहन पाण्डेय,डा रामानुज द्विवेदी,
योगेन्द्र कुशवाहा भी उपस्थित रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi