News Addaa WhatsApp Group

दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो वांछित गिरफ्तार थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मिली सफलता

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 13, 2025  |  7:15 PM

77 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो वांछित गिरफ्तार थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मिली सफलता

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

कुशीनगर। जिले की पटहेरवा पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर प्रकरण में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान राहुल शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा एवं मृत्युन्जय वर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा, निवासी जोगिया हिच्छाराय, थाना पटहेरवा, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 270/2025, धारा 85/108/352 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, थाना पटहेरवा,उप निरीक्षक अनुराग यादव,आरक्षी नन्द किशोर शर्मा,महिला आरक्षी रानू सिंह शामिल रहे।

थानाध्यक्ष विनय मिश्रा की अगुवाई में पटहेरवा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking