News Addaa WhatsApp Group

धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Dec 14, 2024  |  8:18 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय पैकौली में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि पैकौली राम समुझ निषाद ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दिप प्रज्वलित एवं चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि वच्चे देश के भविष्य हैं। हम चाहेंगे सभी छात्र-छात्रायें मन लगाकर पढें और देश का नाम रोशन करें।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य और देश भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित अविभावकों ने विद्यालय के इस आयोजन की सराहना की और इसे वच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभू कुशवाहा ने कहा कि हम सभी को सबल छात्र सबल राष्ट्र का निर्माण करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हम सभी को पूरी मेहनत से आगे बढ़ना और छात्र-छात्राओं को बढ़ाना है।

इस मौके पर श्रीधर कुमार, मदनपाल, नागेन्द्र द्विवेदी, ममता सिंह, सुनीता चौहान, स्वंयम प्रभा,जे पी चौरसिया,बनारसी, नन्दलाल, ओम प्रकाश, प्रशांत बरनवाल,अमरजीत,सोहन,सोनू आदि शिक्षक अविभावक सहित आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking