कप्तानगंज/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर तैनात डा.रितेश सिंह के स्थानांतरण के उपरांत रिक्त होने पर डा.सुर्य भान कुशवाहा ने बुधवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।
इस दौरान इन्होनें पत्रकार वार्ता में कहा कि गरीबों एवं असहाय मरीजों का उपचार करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। तथा चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ व पारदर्शी बनाया जायेगा। इसके उपरांत चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की एक आवश्यक बैठक ली,इन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार जनता डाक्टरों को भगवान का दुसरा रूप मानती है उसी तरह हम सबको अपने जिम्मेदारी व दायित्वों के प्रति संवेदनशील रहकर सेवा करनी चाहिए। शेष जहां हमारी आवश्यकता पड़ेगी मैं आप लोगों के साथ सदैव तत्पर रहूंगा।
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…