Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

अहिरौली बाजार: विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ रही सरकार- विजय दुबें

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय
Sep 4, 2024, 5:46 PM IST • अब तक 75 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र के जगदीशपुर बरडीहा में विद्यार्थी पी०जी०कालेज के सभागार कक्ष में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत एम० ए० के कुल 98 छात्र-छात्राओं में टैबलेट वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे की गरिमा मयी उपस्थिति में टैबल वितरण किया गया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि सरकार डिजिटल तकनीक को बढ़ावा दे रही यह तकनीक अगर कोरोना काल से पहले रहता तो विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं हुई होती।उस समय शिक्षा व्यवस्था काफी चिंतनीय हो गई थी जैसे ही कोरोना काल समाप्त हुआ तो सबसे पहले केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने शिक्षा पर काफी ध्यान दिया और छात्रों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने का कार्य किया।

Advertisement

इसी क्रम में विद्यालय के प्रबंधक लोकेश पांडेय प्राचार्य डॉ.प्रमोद कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

प्रभारी अहिरौली बाजार, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi