News Addaa WhatsApp Group

सपहा में बना नाली दे रहा खतरे को बुलावा; आए दिन गुजरने वाले लोग नाली में गिर कर होते है चोटिल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 3, 2022  |  4:59 PM

1,641 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सपहा में बना नाली दे रहा खतरे को बुलावा; आए दिन गुजरने वाले लोग नाली में गिर कर होते है चोटिल

कुशीनगर। नगरपालिका कुशीनगर में आने वाले वार्ड न. 8 लक्ष्मीपुर का हाल किसी से छुपा नहीं है । कहने को तो कुशीनगर नगरपालिका स्वच्छ तथा सुन्दर की श्रेणी में आता है परंतु जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही बयां करता है । वार्ड न. 8 लक्ष्मीपुर के अंदर जाने वाला मार्ग पर इंटरलॉकिंग किया गया , जिसके बीचोबीच में नाली का भी निर्माण हुआ । परंतु बनने के 1 साल के अंदर ही इसका हालत बद से बदतर हो गया । इंटरलॉकिंग के बीच बना नाली निवासियों के लिए घर का पानी तथा बरसात पानी निकलने का एक अच्छा विकल्प था परंतु अब उसी नाली को लेकर लोग चिंतित तथा भयभीत हो जाते है । नाली के ऊपर रखा गया सीमेंट का स्लेपट कई जगहों पर टूट गया है जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी दिकत्तो का सामना करना पड़ रहा है।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

आए दिन साइकिल तथा मोटरसाइकिल से आने जाने वाले लोग इस टूटे हुए स्लेपट के जद में आकर गिर जाते है जिससे उन्हें शरीर पर चोट लगने के साथ साथ दवा का भी खर्चा उठाना पड़ता है । मुसीबत से बचाने के लिए बना नाली अब खुद आने जाने वाले लोगो तथा वहा के निवासियों के लिए एक मुसीबत सा बन गया है । सवाल तो यह भी उठता है की नाली निर्माण सिर्फ 1 साल में ही अपना अस्तित्व कैसे खो सकता है ? अब देखना यह है की आखिर कब नगरपालिका की नींद खुलता है तथा यहां के निवासियों को इस टूटे तथा जर्जर नाली से छुटकारा मिलता है ।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking