News Addaa WhatsApp Group

दुदही: मृत शिक्षक के परिजनों को सौंपी गई 2.31 लाख रुपये की सहायता राशि

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 1, 2024  |  6:29 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: मृत शिक्षक के परिजनों को सौंपी गई 2.31 लाख रुपये की सहायता राशि

कुशीनगर। दुदही विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय परोरही में तैनात सहायक अध्यापक की असामयिक मृत्यु के पश्चात उनके पैतृक गांव में आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में बीईओ के नेतृत्व में शामिल होने पहुंचे शिक्षकों ने विकास खंड के शिक्षकों से जुटाई सहयोग राशि सौंपी। सहायक अध्यापक राजकुमार पांडेय का निधन गत 20 जनवरी को हृदयाघात से दुदही में हो गया।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

गुरुवार को मृत शिक्षक के पैतृक गांव बलिया जनपद के बांसडीह में ब्रह्मभोज कार्यक्रम आयोजित था। दुदही के बीईओ देवमुनि वर्मा, प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय व जूशिसं के अध्यक्ष बांकेबिहारी लाल के संयुक्त नेतृत्व में शिक्षक ब्रह्मभोज में शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा के बाद दुदही विकास खंड के शिक्षकों से जुटाई गई 231800 रुपये की सहयोग राशि मृतक के परिजन को सौंपी गई।

इस दौरान प्राशिसं दुदही इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक यादव, संयुक्त जिला मंत्री राजकुमार राय, जूशिसं दुदही के मंत्री योगेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, विद्या सिंह, राजेश यादव, सिद्धार्थ यादव, विनोद सिंह, अजय पाठक, रवि चौधरी, रवि आर्य, विनोद कुमार गौतम, अरुण यादव,अमरजीत प्रसाद, संतोष यादव, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking