News Addaa WhatsApp Group

दुदही: सूर्पनखा के नाक-कान विच्छेदन प्रसंग का मंचन देख हर्षित हुए श्रद्धालु

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 29, 2023  |  4:13 PM

406 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: सूर्पनखा के नाक-कान विच्छेदन प्रसंग का मंचन देख हर्षित हुए श्रद्धालु
  • नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का सातवां दिन

कुशीनगर। दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के देवामन दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन मंगलवार की रात्रि रामलीला मे कलाकारों ने सूर्पनखा के नाक कान काटने के प्रसंग का मंचन किया जिसे देख उपस्थित श्रद्धालु हर्षित हो उठे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

पंचवटी में भगवान राम को देखकर मोहित सूर्पनखा उनसे विवाह का प्रस्ताव रखती है। राम प्रस्ताव को ठुकराकर लक्ष्मण के सामने प्रस्ताव रखने की बात कहते हैं। लक्ष्मण भाई की आज्ञा के बिना शादी न करने की बात कहते हैं। एक बार फिर सूर्पनखा राम के पास जाती है, तो वही जबाव मिलता है। इस पर गुस्साई सूर्पनखा मां सीता को बुरा भला कहती है और लक्ष्मण के पास जाकर राम को अपशब्द कहती है तो तमतमाए लक्ष्मण कटार से सूर्पनखा के नाक-कान काट देते हैं।

इस दौरान संजय तिवारी, संदीप राय, उपेन्द्र आर्य, राजकुमार खरवार, गुड्डू सिंह, राजकुमार गुप्ता, भाजपा नेता जितेन्द्र गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, हरख यादव, राधेश्याम पासवान, उमेश आर्य, विनोद शर्मा, प्रदीप गुप्ता, केदार प्रसाद, पुजारी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking