News Addaa WhatsApp Group

दुदही: अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि पर हुई चर्चा

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 13, 2023  |  3:36 PM

68 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि पर हुई चर्चा

कुशीनगर। गुरुवार को दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत रकबा दुलमापट्टी के संविलयन विद्यालय भगवानपुर मे अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी निर्देश के क्रम में इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षकों ने बैठक में उपस्थित अभिभावकों से उनके पाल्यों के शत प्रतिशत नांमाकन, उपस्थिति व ठहराव के लिए अपील की। डीबीटी योजना व निपुण भारत अभियान पर विस्तृत चर्चाकर इनकी सफलता हेतु सहयोग की बात कही गई। बैठक में आपरेशन कायाकल्प, शारदा योजना, समर्थ योजना व विद्यालय प्रबंध समिति पर चर्चा की गई। विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण हेतु सुझाव मांगा गया।

इस दौरान संजय कुशवाहा, हरेश यादव, मोबारक अंसारी, नरेंद्र तिवारी, प्रभा देवी, जमशेद, रमजान, रेनू देवी आदि अभिभावक, प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनीता देवी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking