News Addaa WhatsApp Group

दुदही: रामलीला में राम सीता विवाह प्रसंग का हुआ मंचन

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 27, 2023  |  5:59 PM

391 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: रामलीला में राम सीता विवाह प्रसंग का हुआ मंचन
  • नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का पांचवां दिन
कुशीनगर। दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के देवामन दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन रविवार की रात्रि रामलीला मे राम सीता विवाह प्रसंग का मंचन किया गया।
धनुष तोड़ने के बाद सीता ने जयमाल राम के गले में डाल दिया। गुरु विश्वामित्र की सलाह पर लोकरीति से विवाह संपन्न करने के लिए राजा दशरथ को राजा जनक ने न्योता भेजा। निमंत्रण मिलते ही अवध में बधाइयां बजने लगी। तीनों माताओं के महल में मंगल गीत होने लगे। भरत व शत्रुघ्न बरात की तैयारी में लग गए। चारो तरफ उत्साह ही उत्साह दिखाई दे रहा था। मिथिला में बारातियों का नगरवासियों ने स्वागत किया। महिलाओं ने मंगलगीत के साथ गारी गा कर बरातियों का स्वागत किया। कलाकारों ने लोक गीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथावाचक पं. रामअवध शुक्ल से रामकथा का रसपान किया।
इस दौरान यजमान नगीना दास, अशोक बरनवाल, महेंद्र कुशवाहा, दिलीप राय, रमाकांत पाण्डेय, जिपंस मुकेश गुप्ता, भाजपा नेता जितेन्द्र गुप्ता, विनय सिंह, उपेन्द्र आर्य, राजकुमार खरवार, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा, दहारी चौहान, दुर्गेश खरवार धुरखेली कनौजिया, राधेश्याम पासवान, उमेश आर्य प्रिंस शुक्ला, पिंकू खरवार, रंजन सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking