News Addaa WhatsApp Group

दुदही: भक्ति में लीन विदुर की पत्नी ने श्रीकृष्ण को खिलाया केला का छिलका

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 23, 2023  |  6:59 PM

453 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: भक्ति में लीन विदुर की पत्नी ने श्रीकृष्ण को खिलाया केला का छिलका

Advertisement

कुशीनगर। दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के देवामन दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार से आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिन रात्रि को रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग का मंचन किया। जिसे देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

गुरुवार को दिन के सत्र में श्रद्धालुओं को कथावाचक पं. रामअवध शुक्ल ने श्रीकृष्ण – विदुर प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि महाभारत युद्ध के पूर्व दुर्योधन के घर भोजन करने से इंकार कर भगवान श्रीकृष्ण ने विदुर के घर भोजन करना स्वीकार किया। श्री कृष्ण की आवाज सुनते ही स्नान कर रहीं विदुर की पत्नी भक्ति में लीन होकर उसी अवस्था में आ गईं। भगवान ने उनके उपर अपना पीतांबर डाल दिया। विदुर की पत्नी भगवान को केला खिलाने बैठी तो केला नीचे फेंकने लगी और श्री कृष्ण को छिलके खिलाने लगी।

भगवान भक्त की भावना देखते हैं सो उन्होंने भी कुछ नहीं कहा और चुपचाप केले के छिलके खाते गए जैसे भगवान राम ने सबरी के जूठे बेर खाए थे। जब विदुर जी ने यह लीला देखी तो दौरे-दौरे आए और स्वयं अपने हाथों को श्री कृष्ण को केला खिलाकर पत्नी के किए गलती की क्षमा मांगने लगे। भगवान ने कहा कि मुझे तो छिलके में भी केले का आनंद मिल रहा था इसलिए आप किसी प्रकार का अपराध बोध नहीं करें। मैं आपकी सेवा भक्ति से संतुष्ट हूं। इस दौरान यजमान नगीना दास, अशोक बरनवाल, महेंद्र कुशवाहा, दिलीप राय, रमाकांत पाण्डेय, जिपंस मुकेश गुप्ता, भाजपा नेता जितेन्द्र गुप्ता, विनय सिंह, उपेन्द्र आर्य, राजकुमार खरवार, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा, दहारी चौहान, दुर्गेश खरवार धुरखेली कनौजिया, राधेश्याम पासवान, उमेश आर्य प्रिंस शुक्ला, पिंकू खरवार, रंजन सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking