News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुदही: मुआवजे की रकम कम बता किसानों ने किया प्रदर्शन, राजाराम मिश्र मार्ग के चौड़ीकरण व विस्तारीकरण का मामला

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 1, 2024  |  7:55 PM

158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: मुआवजे की रकम कम बता किसानों ने किया प्रदर्शन, राजाराम मिश्र मार्ग के चौड़ीकरण व विस्तारीकरण का मामला WhatsApp
Responsive image

दुदही ।गुरुवार को दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत धर्मपुर पर्वत में ग्रामीणों ने निर्माणाधीन पांच किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि 3.3 किमी लंबी व 3 मीटर चौड़ी सड़क को पांच किमी लंबा व सात मीटर की चौड़ाई में विस्तार किया जा रहा है जिसकी आवश्यकता नहीं है। साथ ही प्रभावित किसानों के भूमि के मुआवजे की रकम भी कम है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

बताते चलें कि शासन द्वारा राजाराम मिश्र मार्ग की लंबाई बढ़ाकर चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। यह कार्य 16.77 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। तीन किलोमीटर की दूरी में मिट्टी भरकर गिट्टियां गिरा दी गईं है। राजस्व प्रशासन द्वारा मुआवजा की रकम 58 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से आंकलन किया गया है। यह रकम प्रभावित किसानों को कम प्रतीत हो रही है।

राजापाकड़, दुमही, धर्मपुर, पर्वत छपरा, मठिया भोकरिया आदि गांवों के  किसान राजेश्वर राय, आद्या राय, रजनीश मिश्र, सतीश मिश्र, अनिल मिश्र, मनंजय मिश्र, रामेश्वर शर्मा, वीरेंद्र राय, रोहित शुक्ल, संजय राय, अवधेश मिश्र, राजनारायण मिश्र, ज्ञांती देवी, सुभावती देवी, रमावती देवी आदि प्रदर्शन कर विरोध जताया। तहसीलदार चंदन वर्मा ने कहा कि पता करवा रहा हूं। किसानों की भूमि के मुआवजे रकम शासन द्वारा तय सर्किल रेट व निर्धारित गुणांक में होगा। किसानों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking