News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नवागत एसपी ने पुलिस कार्यालय में की गोष्ठी,अधिनस्थों के दिए कड़े निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 1, 2024  |  8:42 PM

106 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नवागत एसपी ने पुलिस कार्यालय में की गोष्ठी,अधिनस्थों के दिए कड़े निर्देश WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । नवागत एसपी संतोष कुमार मिश्र ने गुरुवार को अपने कार्य भार ग्रहण करने के बाद मीडिया, अधिनस्थों के साथ क्रमवार परिचयात्मक रूबरू हुए।उसके उपरांत देर शाम क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी और शाखा प्रभारियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित कर दिशा निर्देश दिए।

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

बताते चले की गुरुवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों,समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष,शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा लम्बित विवेचना वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी,अजमानतीय वारण्टों का तामिला,शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण,पुरस्कार घोषित अपराधियों एवं महिला संबंधी अपराधों व नकबजनी के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये।

श्रावण मास के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले शिवालयो एवं मंदिरो का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करें अधिक भीड़- भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित कर वहाँ पर्याप्त पुलिस बल लगाए । कावण यात्रा जुलूस के मार्गों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लें कि यदि कोई विवाद हो तो उभय पक्षों व संबधित विभाग से समन्वय स्थापित कर समस्या का समय से निदान करा लें। मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर संबंधित क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी के साथ एक बैठक कर ले एवं विवाद का समाधान करा लें । साम्प्रादायिक सूचनाओ पर त्वरित कार्यवाही,एनसीआर की मानीटरिंग,सोशल मीडिया,व्हाट्स ग्रुप आदि के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा करते निर्देशानुसार अनुपालन किये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष को कडे़ निर्देश दिये गये।

उन्होंने कहा की सभी थाना प्रभारी अपने अपनेक्षेत्रों मेंपर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगा कर तथा स्वयं भ्रमणशील रह कर छोटी से छोटी घटना का संज्ञान ले एवं रिस्पॉन्सटाईमबहुत ही कम रखे अर्थात तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे एवं शासन की मंशा के अनुरुप कार्य करने की बात कही।

गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह,जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष के अतिरिक्त सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking