दुदही । क्षेत्र के मठिया भोकरिया गांव के विर्ति टोला में सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।
सोमवार को दोपहर बाद लगी आग में रूदल यादव, रामनाथ यादव, राजू यादव, राजेश यादव, तेजलाल यादव की रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। लोगो नें फायर ब्रिगेड व 112 पर पुलिस को सूचना दी। जबतक फायर ब्रिगेड व पुलिस आती तब तक मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। एसडीएम तमकुहीराज विकास चंदने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेज दिया गया है। जांच कर पीडितों को अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी।
हाटा, कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरौली निवासी 55 वर्षीय मदन साहनी…
कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…
कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…