News Addaa WhatsApp Group

दुदही: छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, वितरित हुई नि:शुल्क दवाएं

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 12, 2024  |  6:30 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, वितरित हुई नि:शुल्क दवाएं
  • बरसात के मौसम में छात्रों को स्वस्थ रहने का दिया टिप्स
दुदही। विकास खंड के ग्राम पंचायत रकबा दुलमापट्टी स्थित कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार नि:शुल्क  दवाएं वितरित की गईं। 
सोमवार को आयोजित कैंप में दुदही सीएचसी के एमओ डा. सुभाष यादव  व डा. पूनम यादव की टीम ने रक्त अल्पता, सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार, त्वचा रोग, आंख-कान व पेट के रोगों आदि का परीक्षण किया। 
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान छात्रों को बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के टिप्स बताते हुए कहा कि मानसून के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए छात्रों को अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोना चाहिए, खासकर भोजन से पहले और शौचालय का उपयोग करने के बाद। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनीता कुशवाहा आदि शिक्षक,  खुशबू, निभा, नीलू, बंधन, रोशन, सजरुन, सलोनी, विकास, दया सागर, ज्योति, कविता, तराना, मंजनी आदि छात्र उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- “शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना...

संबंधित खबरें
हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना के जोकहिया चौराहे पर अपनी दुकान के सामने खड़ी महिला…

आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव
आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव

कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित राम-जानकी मंदिर गड़ेरीपटृटी के प्रांगण…

“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…

रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख
रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख

कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking