News Addaa WhatsApp Group

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई प्रधानमंत्री की जन्मदिन

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 17, 2024  |  5:55 PM

103 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई प्रधानमंत्री की जन्मदिन

तुर्कपट्टी । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 74 वा जन्मदिन पर फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के तुर्कपट्टी मंडल के बसडिला पांडेय में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा केक खिलाकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने जीवन के हर पल में भारत मां की सेवा की है। उनका हर क्षण राष्ट्र को आगे बढ़ाने में लगा है। उनके जीवन से हमें राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए सदैव राष्ट्र सेवा के पथ पर अग्रसर रहने का भाव जागृत होता है। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में भारत के गौरव को बढ़ाया है, उनके कुशल नेतृत्व में भारत देश दुनिया में फिर से विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा नेता दीपक गोंड ने कहा कि ये साम्य अलौकिक है कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक ही दिन है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत के विश्वकर्मा हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का नवनिर्माण हो रहा है। धरती से आसमान तक भारत नए रूप में दिख रहा है।

इस दौरान राणा प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री लल्लन कुशवाहा जी नागेंद्र सिंह, रंजीत चौहान, जिम्मी पाण्डेय, बृजेश पांडेय, शास्त्री पाण्डेय, ओमकार नाथ पाण्डेय, रविंद्र त्रिपाठी ,रवि मिश्रा, रविंद्र यादव, अभिमन्यु शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking